Monday, June 1, 2026
27.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
Homeप्रदेशकलेक्टर ने किया विनोबा एप के माध्यम से शिक्षा में उत्कृष्टता कार्य...

कलेक्टर ने किया विनोबा एप के माध्यम से शिक्षा में उत्कृष्टता कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित

जगदलपुर/कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतिक जैन के मार्गदर्शन शिक्षा विभाग व समग्र शिक्षा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसमें विनोबा एप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच शिक्षकों को मंगलवार को कलेक्टर श्री हरिस ने अपने कक्ष में पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
शिक्षा के क्षेत्र में विनोबा एप के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों में सुश्री साइदा खान, श्री कामेश्वरी कश्यप, सुश्री राजेश्वरी सलाम, श्री उमाशंकर साहू एवं श्री प्रमोद कुमार मारवी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम बघेल एवं जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा श्री अखिलेश मिश्र और विनोबा एप की प्रभारी सुश्री ईशा सिंह भी उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular