Sunday, July 19, 2026
38.9 C
Delhi
Sunday, July 19, 2026
Homeप्रदेशजेम पोर्टल सम्बन्धी संभाग स्तरीय कार्यशाला में क्रेता-विक्रेताओं को मिली प्रक्रियाओं की...

जेम पोर्टल सम्बन्धी संभाग स्तरीय कार्यशाला में क्रेता-विक्रेताओं को मिली प्रक्रियाओं की जानकारी

जगदलपुर, 28 जून 2025/ शासन के विभिन्न विभागों के लिए आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की शासकीय खरीदी जेम गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस पोर्टल से किए जाने के संबंध में एक दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा हॉल में आयोजित किया गया। जेम पोर्टल की प्रक्रियाओं से संबंधित क्रेता विभागों एवं विक्रेताओं को अवगत कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेम रिसोर्स पर्सन श्री राकेश तिवारी द्वारा जेम पोर्टल पर क्रेता-विक्रेताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी, प्रोफाईल की पूर्णता की जानकारी, क्रेता-विक्रेता मूल्याकंन छूट की जानकारी, ऑनबोर्डिंग सेवा प्रदाता की जानकारी, प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रदान की गई व क्रेता एवं विक्रेता पक्ष को पोर्टल में आ रही समस्याओं का भी निराकरण किए जाने संबंधी उपायों की भी जानकारी प्रशिक्षण में दी गयी। कार्यशाला में कोण्डागांव, नारायणपुर, बीजापुर एवं कांकेर के महाप्रबंधक उद्योग और संभाग के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं उद्यमी उपस्थित थे। संभाग स्तरीय कार्यशाला में क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर के मुख्य महाप्रबंधक श्री अजित सुंदर बिलुंग द्वारा आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular