Monday, June 1, 2026
27.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
HomeBlogनेत्र सहायक अधिकारी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उत्तीर्ण एम.पी.डब्ल्यू की वरिष्ठता सूची की अनंतिम...

नेत्र सहायक अधिकारी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उत्तीर्ण एम.पी.डब्ल्यू की वरिष्ठता सूची की अनंतिम पदक्रम सूची का प्रकाशन और दावा आपत्ति 15 दिवस में देने का अवसर

जगदलपुर 18 जुलाई 2025/ संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय के अधीन संचालित स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष जो नेत्र सहायक अधिकारी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उत्तीर्ण एम.पी.डब्ल्यू पुरुष-महिला की वरिष्ठता सूची 01 अप्रैल 2025 की स्थिति दर्शाने वाली अनंतिम पदक्रम सूची का प्रकाशन जारी किया गया है।
जिला अंतर्गत संबंधित सेवा संवर्ग में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारियों को कोई विसंगति या किसी कर्मचारी का नाम सम्मिलित होने से छुट गया है तो ऐसी स्थिति में छुटे हुये नामो को जोड़ने एवं त्रुटी सुधार हेतु प्रमाणित दस्तावेजो के साथ पदक्रम सूची के प्रकाशन के 15 दिवस के भीतर इस कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। त्रुटी सुधार एवं छुटे हुये नामो को जोड़ने हेतु निर्धारित समय सीमा में संबंधित कर्मचारी द्वारा प्रस्तुत सुधार आवेदन / अभ्यावेदन प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में सेवा संवर्ग की अन्तिम पदक्रम सूची का प्रकाशन कर दिया जावेगा तो ऐसी स्थिति में सूची में रह जाने वाली किसी भी विसंगति के लिये संबंधित कर्मचारी स्वयं उत्तरदायी होगा। निर्धारित समय सीमा समाप्त हो जाने पर किसी प्रकार का दावा मान्य नहीं होगा।दावाआपत्ति से संबंधित मय प्रमाणित दस्तावेज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular