Monday, July 20, 2026
30.4 C
Delhi
Monday, July 20, 2026
HomeBlogप्री. इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने अनुसूचित जनजाति एवं...

प्री. इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विद्यार्थियों से 11 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, 28 जुलाई 2025/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण 100 अभ्यर्थी 64 अनुसूचित जनजाति, 36 अनुसूचित जाति जो ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, ऐसे इच्छुक अभ्यार्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2025 सायं 4 बजे तक, आवेदन जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में उक्त तिथि तक जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in से अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाइट से अभ्यर्थी प्राप्त कर सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular