Monday, July 20, 2026
30.4 C
Delhi
Monday, July 20, 2026
Homeप्रदेशकलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत...

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, राहत कार्यों की समीक्षा

जगदलपुर, 26 अगस्त 2025 / भारी वर्षा और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का मंगलवार को कलेक्टर श्री हरिस एस और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने संयुक्त रूप से दौरा किया। अधिकारियों ने बाढ़ से प्रभावित गाँवों और क्षतिग्रस्त मार्गों का निरीक्षण किया तथा राहत और बचाव कार्यों की स्थिति की समीक्षा की।

कलेक्टर ने संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए और राहत शिविरों में भोजन, पानी और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने राहत कार्यों में जुटी टीमों को लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान लोहांडीगुडा, तोकापाल और दरभा क्षेत्र के अधिकारियों से चर्चा कर एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमों से अब तक किए गए राहत कार्यों की जानकारी ली।भारी वर्षा के कारण 26 अगस्त की सुबह बस्तर ज़िले में अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें जगदलपुर–दंतेवाड़ा मार्ग भी बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। दंतेवाड़ा ज़िले के बागमुंडी पनेड़ा क्षेत्र में सड़क और पुल टूट गए हैं। अब यातायात संचालन के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है।
लोहंडीगुड़ा में अचानक आई बाढ़ से मांदर गाँव के चीकला पारा और कोटवारपारा हिस्से डूब गए। लगभग 85 मकान जलमग्न हो गए। एसडीआरएफ टीम ने तुरंत मौके पर पहुँचकर नाव से 15 लोगों को बचाया। वहीं, छह लोगों को उनकी छतों से बचाने के लिए वायुसेना का हेलीकॉप्टर लगाया गया। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक पानी का स्तर ऊँचा रहा, लेकिन अब पूरी तरह से उतर गया है। गाँव में राहत शिविर लगाए गए हैं और मांदर से किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। दरभा क्षेत्र में झीरम गाँव में पास भी पुल के ऊपर पानी की सूचना पर पुलिस और प्रशासन ने आवश्यक कार्यवाही की ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular