Monday, June 1, 2026
27.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
Homeप्रदेशआयुक्त सहकारिता श्री कुलदीप शर्मा ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का निरीक्षण

आयुक्त सहकारिता श्री कुलदीप शर्मा ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का निरीक्षण

खातेदारों से संवाद कर 10 ग्राहकों को प्रदान किया एटीएम कार्ड

जगदलपुर, 29 अगस्त 2025/ आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री कुलदीप शर्मा द्वारा शुक्रवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर का औचक निरीक्षण गया। इस दौरान उन्होंने शाखा जगदलपुर में उपस्थित खातेदारों एवं हितग्राहियों से संवाद कर बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा 10 हितग्राहियों को एटीएम कार्ड प्रदान कर उन्हें डिजिटल लेनदेन हेतु प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम पर आयुक्त सहकारिता ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। निरीक्षण उपरांत श्री शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति का अवलोकन किया तथा समीक्षा के दौरान मुख्य रूप से सहकार से समृद्धि अभियान के अंतर्गत पैक्स कम्प्यूटराईजेशन, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र स्थापना, कॉमन सर्विस सेंटर की कार्य प्रगति, माइक्रो एटीएम ट्रांजेक्शन की स्थिति, नवीन समितियों का गठन, बहुउद्देशीय समितियां, कृषक उत्पादक समिति की प्रगति, सहकारी संस्थाओं का अंकेक्षण एवं अंकेक्षण शुल्क वसूली तथा मुख्यालय से प्राप्त शिकायतों के प्रतिवेदन की स्थिति की समीक्षा करते हुए सरकार की मंशानुरूप सहकार से समृद्धि अभियान के लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण करने अधिकारियों को निर्देश दिए। जिससे संचालित योजनाओं से अधिक से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त सहकारिता श्री बिनोद कुमार बुनकर सहित संभाग के सहायक आयुक्त सहकारिता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर, श्री कुंवर सिंह ध्रुव, अतिरिक्त प्रबंधक श्री एसए रजा और सभी सातों जिले के नोडल अधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular