Sunday, July 19, 2026
37.4 C
Delhi
Sunday, July 19, 2026
Homeज़रा हटकेप्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर वन मंत्री...

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर वन मंत्री ने किया रवाना

जगदलपुर, 12 सितम्बर 2025/ जगदलपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ पावर हाउस चैक स्थित सब स्टेशन से अपनी यात्रा पर निकला है।
इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि यह योजना लोगों को बिजली के बिल से राहत दिलाने में सहायक होगी। यह केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार द्वारा 78,000 रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा भी 30 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। इससे लोगों के लिए अपने घरों में सौर पैनल लगाना आसान हो गया है।
इस कार्यक्रम में जगदलपुर विधायक श्री किरण देव और महापौर श्री संजय पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि और ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस रथ का उद्देश्य शहर और आसपास के गांवों में घूमकर लोगों को इस योजना के लाभों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular