Sunday, July 19, 2026
34.7 C
Delhi
Sunday, July 19, 2026
HomeBlogगौण खनिज के अवैध परिवहन के मामले में 12 वाहनों के खिलाफ...

गौण खनिज के अवैध परिवहन के मामले में 12 वाहनों के खिलाफ की गई कार्यवाही

जगदलपुर, 29 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार गौण खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण लगाने के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा फरसागुड़ा, बडांजी, कोड़ेनार, जगदलपुर, कुम्हरावण्ड, मारेंगा, छापरभानपुरी, टेकामेटा, पल्ली क्षेत्र में चुना पत्थर और रेत का अवैध परिवहन करते हुए बारह वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई।
खनिज अधिकारी श्री शिखर चेरपा ने बताया कि खनिज विभाग की जांच दल ने कार्यवाही करते हुए 09 टिप्पर, 02 हाईवा और 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया साथ ही अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर वाहनों पर प्रकरण दर्ज किया गया। कार्यवाही जिला खनिज जांच दल के खनिज निरीक्षक मिदुल गुहा, खनि सिपाही डिकेश्वर खरे द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular