Monday, July 20, 2026
30.4 C
Delhi
Monday, July 20, 2026
HomeBlogई-मार्केटिंग प्लेटफॉर्म सम्बन्धी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 30 अक्टूबर को

ई-मार्केटिंग प्लेटफॉर्म सम्बन्धी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 30 अक्टूबर को

जगदलपुर, 28 अक्टूबर 2025/ जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के उद्यमियों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और पारंपरिक कारीगरों को डिजिटल सशक्तीकरण और विपणन के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा रैम्प योजना के अंतर्गत ई-मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजार विकास सहायता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट जगदलपुर के प्रेरणा हॉल में प्रातः 11 बजे से किया गया है। मुख्य महाप्रबंधक क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर श्री अजित सुन्दर बिलुंग ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य उद्यमियों को डिजिटल साक्षरता, ऑनलाईन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म, बिजनेस डेवलपमेंट सर्विस प्रोवाईडर और गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस जैसे सरकारी पोर्टल्स से जोड़ना है, जिससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार में पहचान मिल सके। कार्यशाला में ई-मार्केटिंग प्लेटफार्म पर पंजीकरण की प्रक्रिया, उत्पाद सूचीकरण, मूल्य निर्धारण आदि से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बस्तर जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों, महिला स्व सहायता समूहों एवं कारीगरों से कार्यशाला में भाग लेने हेतु अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular