Monday, June 1, 2026
25.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
Homeखेलविकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दम

जगदलपुर, 03 नवम्बर 2025/ बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दरभा, जगदलपुर, तोकापाल और बस्तर में किया गया। इस प्रतियोगिता में दो ग्रुप जूनियर- सीनियर वर्ग के ग्रामीण जनों के मध्य जोन आधार पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई।बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत जिले के विकासखंडों में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक ग्रामीण जनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में दो वर्ग जूनियर और सीनियर ग्रुप के प्रतिभागियों ने अपने-अपने जोन के आधार पर विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। पारंपरिक खेलों खो-खो, कब्बड़ी साथ-साथ बैडमिंटन, बॉलीबॉल, लंबीकूद, तीरंदाजी जैसे ग्यारह खेल विधाओं में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
दरभा, जगदलपुर, तोकापाल में आयोजित बस्तर ओलंपिक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सदस्य सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में हुए इन मुकाबलों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचाने का अवसर देना रहा।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पंचायत प्रतिनिधियों, खेल प्रशिक्षकों और स्थानीय युवाओं का विशेष योगदान रहा। चयनित खिलाड़ियों को अब जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां वे अपने विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता स्थल पर आवश्यक व्यवथाओं सहित प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा की भी व्यव्स्था सुनिश्चित की गई थी।
दरभा विकासखंड के चिंगपाल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती मना रहे हैं। युवा अवस्था में हर असंभव कार्य को भी संभव करने का मद्दा रखते हैं, बस्तर ओलंपिक में खेल के माध्यम से युवाओं की खेल प्रतिभा को मंच दिया जा रहा है। खेल प्रतिभाओं को खोजने और निखारने के लिए इस तरह का आयोजन करना सरकार द्वारा सराहनीय प्रयास है।
विधायक श्री विनायक गोयल ने कहा कि विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक में पंचायतों की खेल प्रतिभाओं को भाग लेने का अवसर मिला है। सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिला-संभाग स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करें और खेल के माध्यम से बस्तर क्षेत्र का नाम रोशन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular