Monday, June 1, 2026
27.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
Homeप्रदेश1 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से जगदलपुर की सड़कें हो...

1 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से जगदलपुर की सड़कें हो रहीं चकाचक लोक निर्माण विभाग का महत्वपूर्ण पैच रिपेयर कार्य प्रगति पर

जगदलपुर, 8 नवम्बर 2025/ लोक निर्माण विभाग (भ/स), उत्तर बस्तर संभाग क्र. 1, जगदलपुर के अंतर्गत जगदलपुर शहर के साथ-साथ तोकापाल और बकावंड विकासखंड के विभिन्न महत्वपूर्ण मार्गों को सुगम यातायात हेतु बी.टी. (बिटुमिनस कंक्रीट) पैच रिपेयर कार्य तेजी से जारी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए विभाग को 1 करोड़ 95 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
यह कार्य 01 अक्टूबर को विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया था और कार्ययोजना के अनुसार इसे दिसंबर तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग के नवीनतम आँकड़ों के अनुसार, वर्तमान में बी.टी. पैच रिपेयर का 40 प्रतिशत लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। शेष 60 प्रतिशत कार्य को 05 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को जल्द ही गुणवत्तापूर्ण सड़कों का लाभ मिल सके।
मरम्मत किए जा रहे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पँचपथ चौक और पुराना गुरुद्वारा रोड शामिल हैं, जहाँ किए गए बी.टी. पैच रिपेयर कार्य से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। विभाग का उद्देश्य है कि यह पहल न केवल गड्ढों से मुक्ति दिलाए, बल्कि इन व्यस्त मार्गों पर यातायात को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक बनाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular