Monday, June 1, 2026
27.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
HomeBlogखरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान उपार्जन की तैयारियां लैंपस समितियों...

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान उपार्जन की तैयारियां लैंपस समितियों में अधिकारी तैनात, आज पूरा हुआ प्रशिक्षण

जगदलपुर 13 नवंबर 2025/ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान उपार्जन की तैयारियां अपने अंतिम चरण पर हैं, जिसके तहत धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की गई है।
कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा जिले के विभिन्न प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (लैंपस) पर धान खरीदी के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। यह तैनाती सहकारिता विभाग के निर्देशों के अनुपालन में की गई है। इस आदेश के तहत कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, बैंक सुपरवाइजर और अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारियों को उनके मूल कर्तव्यों के साथ ही जिले के अलग-अलग धान उपार्जन केंद्रों पर अस्थायी रूप से संलग्न किया गया है। अधिकारियों को इन सभी धान उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बारदाने, तौल मशीनें और नमी मापक यंत्र इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। धान उपार्जन की तैयारियों के क्रम में खरीदी कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए गुरूवार 13 नवंबर को प्रेरणा हॉल में धान खरीदी प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया, ताकि सभी कर्मचारी खरीदी की प्रक्रिया, नियमों और तकनीकी पहलुओं से अवगत हो सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular