जगदलपुर, 23 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आयोजित जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर तैयारी चरम पर है। प्रदेश के सभी 33 जिलों से लगभग 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, जिसका आयोजन 07 दिसंबर 2025 को राज्यभर के 16 जिलों के चयनित परीक्षा केंद्रों में किया जा रहा है। बस्तर जिले में भी परीक्षा को लेकर व्यापक व्यवस्था की गई है, जहाँ जगदलपुर और आसपास में कुल 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और इनमें 15,908 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विभिन्न महाविद्यालयों, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और स्वामी आत्मानंद विद्यालयों सहित लगभग सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है, जिनमें 60 से लेकर 420 तक परीक्षार्थियों की क्षमता के अनुसार बैठने की व्यवस्था की गई है।
इसके तहत शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर कॉलेज धरमपुरा-02 में 420, झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज धरमपुरा-03 में 420, शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय शांति नगर में 420, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नं.-1 में 420, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में 420, सेजेस शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नं.-2 राजेंद्र नगर वार्ड गीदम रोड में 420, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स धरमपुरा में 360, स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल अग्रसेन चौक संजय मार्केट रोड में 420, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी में 300, धरमू माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक धरमपुरा-2 में 240, भगत सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन पथरागुड़ा लालबाग में 300, बाल विहार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालाजी वार्ड में 420, निर्मल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालबाग में 420, श्री वेदमाता गायत्री शिक्षा महाविद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर परिसर कंगोली में 300, विद्या ज्योति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में 420, दीप्ति कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अघनपुर धरमपुरा में 420, शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कुम्हरावंड में 360, क्रांतिकारी डेबरीधुर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र धरमपुरा-02 कालीपुर रोड में 180, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आसना में 300, क्राइस्ट कॉलेज राजेंद्र नगर में 420, श्री विद्यापति अकादमी बहादुरगुड़ा में 300, सक्सेस कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड 19 में 300, डीपीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालीपुर में 300, हम अकादमी कालीपुर में 420, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मारकेल में 120, शासकीय हाई स्कूल केवरामुंडा में 120, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, चांदनी चौक में 300, सूर्या कॉलेज, गीदम रोड परपा में 300, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तितिरगांव में 180, एम.जी.एम. स्कूल धरमपुरा-2 में 180, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आड़ावाल में 240, मैत्री संघ विद्या निकेतन जगदलपुर में 120, कालीबाड़ी हाई स्कूल जगदलपुर में 120, बचपन एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल धरमपुरा-1 में 60, पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, धरमपुरा-2 में 240, श्री गुरु नानक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में 180, शासकीय आई.टी.आई. आड़ावाल में 120, आदेश्वर अकादमी हलबा कचोरा आड़ावाल में 240, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोटानार में 300, संस्कार द गुरुकुल स्कूल कोलचुर रोड, चिड़ईपदर में 180, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करंजी में 300, अंजुमन उर्दू-हिंदी हाई सेकंडरी स्कूल जगदलपुर में 120, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय छिंदावाड़ा (वर्तमान: धरमपुरा-2) में 120, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाट लोहंगा बस्तर रोड में 180, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरपदर में 180, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरीपानी में 180, मोंट लिटेरा ज़ी स्कूल जगदलपुर में 300, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलोरी में 240, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरंदी में 60, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल में 180, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय धरमपुरा-2 में 300, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तर में 300, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तर में 360, शासकीय हाई स्कूल तुरेनार में 60, आदेश्वर पब्लिक स्कूल, खम्हारगांव में 300, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोकापाल में 420, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुंजी में 120, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय तोकापाल (वर्तमान: धुरगुड़ा, तहसील-जगदलपुर में 60, सेजेस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायकोट में 180, शासकीय हाई स्कूल राजूर में 128 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
व्यापमं ने परीक्षा दिवस के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा। परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2.15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार ठीक 11.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पहुंच जाएँ, ताकि फ्रिस्किंग एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र से सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। संस्थान के परिसर में प्रवेश के बाद किसी भी प्रकार की देरी या अव्यवस्था से बचने के लिए व्यापमं ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन अवश्य कर लें।
ड्रेस कोड को लेकर भी कड़े नियम तय किए गए हैं। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़ों में परीक्षा देने की अनुमति होगी, जबकि काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ठंड को ध्यान में रखते हुए बिना पॉकेट वाला साधारण स्वेटर पहनने की अनुमति दी गई है, लेकिन सुरक्षा जांच के दौरान इसे उतारकर जांच करवाना अनिवार्य होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक परिधान पहनने वाले परीक्षार्थियों को केंद्र पर सामान्य से पहले रिपोर्ट करना होगा क्योंकि उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ेगा। फुटवियर के रूप में केवल चप्पल की अनुमति रहेगी और कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पर प्रतिबंध रहेगा।
परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ आदि ले जाना सख्त वर्जित होगा। अभ्यर्थी केवल काले या नीले रंग के बॉल पेन ही साथ लेकर आ सकेंगे। व्यापमं ने स्पष्ट किया है कि अनुचित साधनों का उपयोग करते पाए जाने पर अभ्यर्थियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उनकी अभ्यर्थिता समाप्त की जा सकती है।
इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भागीदारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। व्यापमं और स्थानीय प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और पारदर्शी माहौल में सम्पन्न कराना है, ताकि अमीन भर्ती परीक्षा 2025 सुचारू और सफलतापूर्वक आयोजित हो सके।


