Sunday, July 19, 2026
38.9 C
Delhi
Sunday, July 19, 2026
HomeBlogजगदलपुर में 28 नवंबर को आयोजित होगा प्लेसमेंट कैंप सिविल इंजीनियर व...

जगदलपुर में 28 नवंबर को आयोजित होगा प्लेसमेंट कैंप सिविल इंजीनियर व टीम लीडर के 08 पदों पर भर्ती

जगदलपुर, 27 नवम्बर 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जगदलपुर द्वारा शुक्रवार 28 नवंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आयोजित इस कैंप में कुल 08 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें सिविल इंजीनियर के 05 तथा टीम लीडर के 03 पद शामिल हैं।
सिविल इंजीनियर पदों हेतु डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियर अनिवार्य है तथा वेतनमान 10,000 से 15,000 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि टीम लीडर के लिए किसी भी विषय में स्नातक योग्यता आवश्यक रखी गई है और 17,000 रुपये मासिक वेतन प्रस्तावित है। दोनों पदों हेतु 0 से 3 वर्ष तक का अनुभव मान्य रहेगा तथा 18 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। महिला अभ्यर्थियों को भी समान रूप से पात्र माना गया है।
इच्छुक युवाओं को रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/LandingSite/RojgarMelaList.aspx पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यदि किसी कारणवश ऑनलाइन आवेदन संभव न हो, तो अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। आवेदकों को सभी शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो एवं बायोडाटा साथ लाने की सलाह दी गई है। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्लेसमेंट कैंप में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।
रोजगार कार्यालय ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular