Sunday, July 19, 2026
37.4 C
Delhi
Sunday, July 19, 2026
Homeखेलदलपत सागर में उमड़ा आस्था और रोमांच का ज्वारउप मुख्यमंत्री श्री अरुण...

दलपत सागर में उमड़ा आस्था और रोमांच का ज्वारउप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दिखाई नौका दौड़ को हरी झंडी, प्रतिभागियों ने दिखाया दम

जगदलपुर, 25 जनवरी 2026/ ऐतिहासिक दलपत सागर में रविवार का दिन रोमांच और आस्था के अनूठे संगम का गवाह बना। शाम को होने वाले भव्य दीपोत्सव से पूर्व, यहां आयोजित नौका दौड़ प्रतियोगिता ने माहौल में उत्साह भर दिया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने विधिवत झंडी दिखाकर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, जिसके बाद नाविकों ने अपनी पतवारों के साथ पानी पर अपनी ताकत और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
​प्रतियोगिता के परिणाम काफी रोमांचक रहे। सीनियर वर्ग में सतदेव बघेल ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बली पुजारी को दूसरा और पुरन नाग को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, जूनियर वर्ग में भी कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहाँ शिव पुजारी ने बाजी मारते हुए पहला स्थान पाया। इसी वर्ग में अनुज दूसरे और राजीव तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों ने ताली बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। ​मातृशक्ति ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। महिला वर्ग में सोनम ने सबसे तेज नौका दौड़ाकर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया, वहीं कंचन द्वितीय और अंजना तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर महिला वर्ग (बालिका) में ईसा गोयल ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मालती कश्यप और रोशनी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त, तलेश कुमार को उनके विशिष्ट प्रदर्शन के लिए ‘स्पेशल’ श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular