Monday, June 1, 2026
25.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
Homeप्रदेशयूनिटी मार्च के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बस्तर सांसद श्री...

यूनिटी मार्च के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव ने की समीक्षा बैठक

जगदलपुर 25 अक्टूबर 2025/ लौह पुरुष स्व. श्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च आयोजन की तैयारियों के संबंध में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव के द्वारा सर्किट हाऊस में समीक्षा बैठक लिया जाएगा। इस अवसर पर संभाग के छ: जिलों में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा इसके लिए जिले के नोडल अधिकारियों के साथ चर्चा किया गया। सांसद श्री कश्यप ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की योगदान को सम्मान देने के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र के छ: जिलों में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा जो कि बस्तर की एकता, सद्भाव और विकास का प्रतीक होगा, जनसहयोग से भव्य रूप में कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा। सभी जिलों में यूनिटी मार्च का समापन जिला मुख्यालय में करने की चर्चा की गई । साथ ही बैठक में आयोजन कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, जनभागीदारी तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव ने कहा कि आयोजन में युवाओं, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, सांस्कृतिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम क्षेत्र की पहचान बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा किया जाए ताकि आयोजन सफल और प्रेरणादायी बन सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा, दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई जाए। इसके अलावा 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी में सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जाए । साथ ही सभी कार्यक्रमों का भारत सरकार की पोर्टल पर अपलोड भी किया जाए ।
इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम आटामी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूप सिंह मंडावी, महापौर श्री संजय पांडेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, कार्यक्रम के संयोजक, प्रभारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि,जिलों से आए जनप्रतिनिधि, जिलों के नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular