Sunday, July 19, 2026
37.7 C
Delhi
Sunday, July 19, 2026
Homeखेलकृषि महाविद्यालय जगदलपुर के छात्रों ने कांकेर में आयोजित साउथ जोन खेल...

कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के छात्रों ने कांकेर में आयोजित साउथ जोन खेल प्रतियोगिता में बिखेरी चमक


शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर
दिनांक 29 नवंबर 2025

कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के छात्रों ने कांकेर में आयोजित साउथ जोन खेल प्रतियोगिता में बिखेरी चमक

साउथ जोन खेल प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के छात्र छात्राओं ने ओवरऑल विनर्स ट्रॉफी सहित जीते 153 मेडल्स

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर अंतर्गत संचालित शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय एवम अनुसंधान केंद्र जगदलपुर के अधिष्ठाता डॉ आर एस नेताम के दिशानिर्देश एवं डॉ आर आर कंवर, खेल प्रभारी के मार्गदर्शन में महाविद्यालय की 42 सदस्यीय टीम रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय कांकेर द्वारा आयोजित साउथ जोन अंतर्महविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता 2025 में भाग लिया। दिनांक 26 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक आयोजित प्रतियोगिता में शामिल स्पोर्ट्स टीम मैनेजर डॉ नीता मिश्रा एवं गंगाधर द्वारा बताया गया कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष जोन वाइस नॉर्थ, साउथ, ईस्ट वेस्ट खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की जाती है । विगत दिनों कांकेर में आयोजित प्रतियोगिता में 16 विधाओं के खेल शामिल किए गए थे। खेल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में उपस्थित माननीय श्री आशाराम नेताम जी, विधायक कांकेर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से आदरणीय डॉ संजय शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ एन रस्तोगी, अधिष्ठाता कांकेर कृषि महाविद्यालय, डॉ नवनीत राणा, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय कुरूद की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण किए गए जिसमें हमारे विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गर्ल्स कबड्डी, वॉलीबॉल, 800 मीटर दौड़, जेवलिन फेक, ऊंची कूद, बैडमिंटन सिंगल, टेबल टेनिस डबल, शाटपुट मे गोल्ड एवं बैडमिंटन डबल, 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर एवं अन्य सभी विधाओं में कांस्य पदक प्राप्त किया
वही छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खो खो, 100 मी, 200 मी, 400 मी दौड़, बैडमिंटन डबल, जेवलिन फेक में गोल्ड तो कबड्डी, शाटपुट में सिल्वर तो वॉलीबॉल, बैडमिंटन सिंगल, ऊंची कूद, 800 में दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया है। महाविद्यालय की प्रथम वर्ष की छात्रा दीपशिखा को वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, शाटपुट में गोल्ड पदक लेने पर बेस्ट परफॉर्मेंस हेतु साउथ जोन की बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। विभिन्न विधाओं में छात्र छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु जगदलपुर की टीम को विनर्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस प्रकार जोन स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चो के उत्कृष्ट प्रदर्शन से अधिष्ठाता महोदया द्वारा सभी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई। पदक के साथ जगदलपुर वापस लौटी टीम को देखकर छात्र छात्राओं में खुशी का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular