Monday, June 1, 2026
25.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
Homeप्रदेशवन मंत्री श्री कश्यप ने लोकमान्य तिलक वार्ड में पौधा रोपकर किया...

वन मंत्री श्री कश्यप ने लोकमान्य तिलक वार्ड में पौधा रोपकर किया वूमन फॉर ट्री’ अभियान का शुभारंभ

जगदलपुर, 22 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ सरकार में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने शुक्रवार को जगदलपुर शहर के लोकमान्य तिलक वार्ड में पौधरोपण कर जगदलपुर में अमृत योजना के तहत ‘वूमन फॉर ट्री’ अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक जगदलपुर श्री किरण देव, महापौर श्री संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पौधरोपण किया।

    उल्लेखनीय है कि यह अभियान जगदलपुर शहर के तीन अलग-अलग वार्डों में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोकमान्य तिलक वार्ड में मंत्री श्री केदार कश्यप ने खुद एक पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। प्रवीर वार्ड में इंद्रावती नदी पर बने पुराने पुल के पास और महाराणा प्रताप वार्ड में पुराने डंपिंग साइट पर 300-300 पौधे लगाए जाएंगे, जिससे कुल 900 नए पौधे रोपित होंगे।  इस पहल का एक विशेष पहलू यह है कि इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी तीन महिला स्व-सहायता समूहों को दी गई है। यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। ​मंत्री श्री कश्यप ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें लगाकर देखरेख करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में भी सहायक होगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद थे, जिन्होंने इस पहल का स्वागत किया और इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। यह अभियान जगदलपुर को एक हरित और स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular