Sunday, July 19, 2026
37.4 C
Delhi
Sunday, July 19, 2026
Homeज़रा हटकेछत्तीसगढ़ की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

छत्तीसगढ़ की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि “रामलला दर्शन योजना” का राजनांदगांव में साकार होना

*माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल जी ने दुर्ग – बस्तर संभाग के यात्रियों को राजनांदगांव से सुबह 11:20 बजे *भारत गौरव स्पेशल ट्रेन* को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

*आज अयोध्या धाम के लिए *भारत गौरव ट्रेनरवाना होने के अवसर पर दुर्ग एवं बस्तर संभाग के यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया

राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन तीर्थयात्रियों के द्वारा प्रभु श्री राम के लिए लगाये जा रहे जयकारे से गुंजायमान रहा। तीर्थयात्रियों के परिजनों और मित्रों ने इस पुण्य अवसर का साक्षी बन उन्हें सुखद यात्रा की शुभकामनाएँ दी। ट्रेन रवाना होने के पूर्व तीर्थयात्रियों का स्वागत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकनृत्यों एवं लोकवाद्यों से किया गया। आईआरसीटीसी के प्रतिनिधियों द्वारा सभी तीर्थयात्रियों का तिलक लगाकर अभिन्दन किया गया। राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से तीर्थयात्रियों को लेने के बाद ट्रेन दुर्ग रेल्वे स्टेशन से शेष तीर्थयात्रियों को लेकर रवाना हुई। राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों के स्वागत और अयोध्या धाम रवाना करने के लिए माननीय पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी के साथ राजनांदगांव के माननीय सांसद श्री संतोष पांडे जी, महापौर श्री मधुसूदन यादव जी, श्री खूबचंद पारेख जी,श्री संतोष अग्रवाल जी सहित राजनांदगांव कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे जी, राजनांदगांव एसपी श्री मोहित गर्ग जी, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के महाप्रबंधक वेदव्रत सिरमौर जी, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा जी,आईआरसीटीसी के अधिकारी , भारतीय जनता पार्टी के अधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से तीर्थयात्रियों को लेने के बाद भारत गौरव ट्रेन दुर्ग स्टेशन पर रुकी. दुर्ग स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों के स्वागत और अयोध्या धाम रवाना करने के लिए माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल जी, माननीय स्कूल शिक्षा एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेंद्र यादव जी,विधायक अहिवारा श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा जी,महापौर दुर्ग श्रीमती अल्का बाघमारे जी, कलेक्टर दुर्ग श्री अभिजीत सिंह जी, दुर्ग एसपी श्री विजय अग्रवाल जी मौजूद थे।

दुर्ग संभाग के लिए निर्धारित इस ट्रेन को राजनांदगांव के यात्रियों की सुविधा और मांग को देखते हुए श्री नीलू शर्मा जी के अथक प्रयासों से ये ट्रेन अब राजनांदगांव से रवाना होकर दुर्ग और बस्तर संभाग के तीर्थ यात्रियों को दुर्ग स्टेशन से लेकर अयोध्या धाम पहुंचेगी। इस बीच आज तीर्थ यात्रियों,नागरिकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह देखा गया, हर कोई इस अभूतपूर्व पल का साक्षी बनने को बेताब नज़र आ रहा था।

गौरतलब है कि प्रदेश वासियों को उनके जीवन काल में एक बार प्रभु श्री राम लला के दर्शन (अयोध्या धाम) कराए जाने की राज्य सरकार के घोषणा पत्र अनुसार दिनांक 23/02/2024 को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड तथा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (IRCTC) के मध्य MOU संपादित किया गया था। इस योजना के अंतर्गत अब तक छत्तीसगढ़ के लगभग 28,050 दर्शनार्थियों को निःशुल्क दर्शन कराया जा चुका है।

प्रभु श्री राम लला दर्शन योजना अंतर्गत अयोध्या धाम के लिए यह स्पेशल सप्ताहिक भारत गौरव ट्रेन रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, बस्तर-दुर्ग (संयुक्त) संभाग के यात्रियों को श्री राम लला अयोध्या धाम दर्शन के लिए निरंतर जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular