Monday, June 1, 2026
25.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
Homeखेलराज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु ऑनलाइन पंजीयन

राज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु ऑनलाइन पंजीयन

जगदलपुर, 04 सितम्बर 2025/ राज्य में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी संस्थानों में नियोजित करने के उद्देश्य से 09 एवं 10 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए सत्र 2022, 2023, 2024 एवं 2025 में उत्तीर्ण सभी दसवीं, बारहवीं, आईटीआई उत्तीर्ण एवं डिप्लोमा धारक युवा रोजगार कार्यालय के वेबसाइट erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। प्रभारी सयुंक्त संचालक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएं जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय आईटीआई जगदलपुर में 09 एवं 10 सितम्बर 2025 तक पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया है जो भी आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी पंजीयन नही करवाएं हैं ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी अपना शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उक्त शिविर में पंजीयन करवा सकते हैं। बस्तर संभाग के सभी आईटीआई में ई-रोजगार पंजीयन किया जा रहा है। अधिक जानकारी हेतु संस्था के प्लेसमेंट अधिकारी श्री पहाड़ सिंह बारिक मोबाइल नंबर 9479248524 से सम्पर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular