Monday, June 1, 2026
25.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
Homeबड़ी खबरबस्तर के 70 युवाओं का 'अग्निवीर' बनने का सपना साकार करने धमतरी...

बस्तर के 70 युवाओं का ‘अग्निवीर’ बनने का सपना साकार करने धमतरी रैली में दिखाएंगे दमखम

जगदलपुर, 9 जनवरी 2026/ भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देश सेवा करने का जज्बा बस्तर के युवाओं में कूट-कूट कर भरा है। इसी कड़ी में बस्तर जिले के 70 होनहार युवाओं ने अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा (सीईई) उत्तीर्ण कर ली है और अब वे शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए तैयार हैं। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 10 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक धमतरी के बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब में आयोजित होने वाली भव्य भर्ती रैली में ये 70 युवा अपना दमखम दिखाएंगे।
​जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जगदलपुर के उपसंचालक ने बताया कि मई-जून 2025 में आयोजित ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले इन आवेदकों के लिए यह सुनहरा अवसर है। बस्तर जिले के इन अभ्यर्थियों के लिए रैली में शामिल होने हेतु पदवार विशेष तिथियां तय की गई हैं। अग्निवीर जनरल ड्यूटी के पद के लिए युवा 13 जनवरी 2026 को मैदान में उतरेंगे। वहीं, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) के लिए 20 जनवरी 2026 और अग्निवीर टेक्निकल व ट्रेड्समैन (8वीं पास) के लिए 21 जनवरी 2026 की तिथि निर्धारित है।
​सभी 70 चयनित युवाओं और अन्य अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने साथ ईमेल और वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध एडमिट कार्ड, मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड और अधिसूचना में वर्णित सभी मूल दस्तावेज लेकर समय से पूर्व रैली स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
​धमतरी जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों के ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था की गई है, लेकिन कड़ाके की ठंड को देखते हुए युवाओं को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ गर्म कपड़े और बिस्तर स्वयं लेकर जाएं। किसी भी संशय की स्थिति में अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नवा रायपुर के हेल्पलाइन नंबर 0771-2965212, 2965214 या धमतरी के नोडल अधिकारी से 6266800039 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular