Monday, June 1, 2026
27.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
HomeBlogधरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए सातों विकासखंडों में शिविरों...

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए सातों विकासखंडों में शिविरों का आयोजन 17 जून से

जगदलपुर 16 जून 2025/ बस्तर संभाग के सातों जिले में बालिका आश्रम एवं छात्रावासों में रह रहे बालिकाओं के सुरक्षा व्यवस्था हेतु कुल-705 महिला नगर सैनिकों की भर्ती कार्यवाही में शारीरिक दक्षता में पास हुए सभी महिला अभ्यर्थियों को 22 जून दिन (रविवार) को लिखित परीक्षा लिया जायेंगा। सभी अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉग इन पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है, साथ ही अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर प्राप्त एसएमएस के यू.आर.एल. को लिंक करके भी सीधे प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है।

परीक्षा दिवस में अभ्यर्थी लगभग 01 घण्टे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित हो। ताकि पहचान पत्र से उनका पहचान कर परीक्षा केन्द्र मे जाने की अनुमति दी जा सके। अभ्यर्थी सम्पूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जाये। अभ्यर्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा गया है। यदि किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के संबंध में कठिनाइयां होती है तो हेल्पलाइन नम्बर 0771-2972780, 8269801982 पर प्रातः 10 बजे से सायं 05.30 बजे तक संपर्क कर सकते है।

परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आईडी प्रूफ जैसे- मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड,पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त अंकसूची मूल रूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के आभाव में परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेंगा। प्रकाशन करने का कष्ट करें ताकि सभी अभ्यर्थियों को सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकें और लिखित परीक्षा में शामिल हो सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular