Sunday, July 19, 2026
38.9 C
Delhi
Sunday, July 19, 2026
HomeBlogधरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए सातों विकासखंडों में शिविरों...

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए सातों विकासखंडों में शिविरों का आयोजन 17 जून से

जगदलपुर 16 जून 2025/ भारत सरकार द्वारा जिले में आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान संचालित है। इसके तहत 30 जून तक बस्तर जिले के चयनित ग्रामों में धरती आबा-जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर नामक एक केंद्रीत अभियान किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य अंतिम स्तर पर व्यक्तिगत अधिकारों को प्राप्त कराना एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
कार्यक्रम के तहत ग्रामों में शिविर का आयोजन करने तथा जमीनी स्तर पर विभिन्न योजनाओं का निष्पादन करते हुए लंबित अंतराल को पूर्ण करने तथा लाभार्थियों की पहचान कर योजनाओं को सामुदायिक गतिशीलता प्रदान करना है। इस हेतु जिले के सातों विकासखंडों में शिविर आयोजित की जाएगी। इसके लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। विकासखण्ड जगदलपुर के तहत नगरनार में 17-18 जून को, बाबूसेमरा में 18-19 जून को, तितिर गांव में 19-20 जून को, कवालीकला में 20-21 जून को, साड़गुड़ में 23-24 जून को और नियानार में 24-25 जून को क्लस्टर स्तर पर शिविर आयोजित की जाएगी। विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा में बदरेंगा में 17-18 जून को, चित्रकोट में 18-19 जून को, अलनार में 19-20 जून को, बाघनपाल में 20-21 जून को, उसड़ीबेड़ा 23-24 जून को आयोजित होगी।
विकासखण्ड बास्तानार के तहत बास्तानार में 17-18 जून को, पालानार में 18-19 जून को। विकासखण्ड बस्तर के तहत घोटिया में 17-18 जून को, सिवनी में 18-19 जून को, भानपुरी में 19-20 जून को, लामकेर में 20-21 जून को, चोकर में 23-24 जून को, इच्छापुर में 24-25 जून को, सालेमेटा-02 में 25-26 जून को आयोजित होगा। इसी प्रकार बकावण्ड विकासखण्ड के जैबेल में 17-18 जून को, कोलावल में 18-19 जून को, जैतगिरी में 19-20 जून को, मूली 20-21 जून को, कचनार में 23-24 जून को, करीतगांव में 24-25 जून को, बकावण्ड में 25-26 जून को, तारापुर में 26-28 जून को और मोहलाई में 27-28 जून को होगी। विकासखंड तोकापाल में ग्राम पोटानार में 17-18 जून को, सिंगनपुर में 18-19 जून को, रायकोट में 19-20 जून को, कुरेंगा में 20-21 जून को, तोकापाल में 23-24 जून को, केशलूर में 24-25 जून को होगा। विकासखंड दरभा में ग्राम ढोढरेपाल में 17-18 जून को, चिंगपाल में 18-19 जून को, पखनार में 19-20 जून को और मावलीपदर में 20-21 जून को कलस्टर स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular