Monday, June 1, 2026
27.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
Homeप्रदेशछत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत जनसंपर्क विभाग ने सेजेस के बच्चों को...

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत जनसंपर्क विभाग ने सेजेस के बच्चों को कराया हेरिटेज वॉक

स्कूली बच्चों ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर, सिरहासार सहित दसरा-पसरा का भ्रमण कर जाना बस्तर दशहरा पर्व का इतिहास

जगदलपुर, 22 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित रजत महोत्सव के तहत शुक्रवार को जनसंपर्क विभाग द्वारा स्कूली बच्चों को हेरिटेज वॉक कराया गया। इस दौरान सेजेस संजय मार्केट जगदलपुर के स्कूली बच्चों ने बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी मंदिर, सिरहासार भवन सहित दसरा-पसरा का भ्रमण कर इन महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के इतिहास से वाकिफ हुए। इस मौके पर बस्तर की संस्कृति की जानकार एवं सोशल मीडिया इनफ्ल्यूएंसर सुश्री बिन्दु बी. ने उक्त स्कूली बच्चों को बस्तर रियासत एवं जगतूगुड़ा के इतिहास, काकतीय राजवंश द्वारा मां दन्तेश्वरी मंदिर की स्थापना सहित बस्तर दशहरा पर्व के इतिहास और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के विभिन्न पूजा विधानों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। इस दौरान प्रकाश, कृष्णा,बुशरा कुरैशी, अक्षता नामदेव, मुस्कान देवांगन आदि बच्चों ने कहा कि बस्तर रियासत एवं जगतूगुड़ा के इतिहास काफी रोचक है। वहीं सुहाना पाणिग्राही, अवनी राणा, सिमरन कौर, अनिरुद्ध दतसेना, गौरव कसेर, ऋत्विक नाग, अमित सिन्हा इत्यादि बच्चों ने ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व को यहां की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का संवाहक निरूपित किया। इन स्कूली बच्चों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी हेरिटेज वॉक को पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के बारे जानने-समझने के लिए बढ़िया माध्यम रेखांकित किया। इस मौके पर उपसंचालक जनसम्पर्क श्री कमल बघेल, जिला समन्वयक छत्तीसगढ़ संवाद श्री अभिषेक ठाकुर एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular