जगदलपुर, 10 सितम्बर 2025/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय गुरुवार को बस्तर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे जगदलपुर के एक निजी होटल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट बस्तर में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इसके साथ ही आड़ावाल में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट बस्तर में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री साय
जगदलपुर, 10 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट बस्तर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार को जगदलपुर के एक निजी होटल में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट बस्तर में इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक श्री किरण देव, छत्तीसगढ़ औद्यौगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल भी शामिल होंगे।


