Monday, June 1, 2026
27.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
HomeBlogलाइवलीहुड कालेज आड़ावाल में 12 सितम्बर को रोजगार मेला का आयोजन

लाइवलीहुड कालेज आड़ावाल में 12 सितम्बर को रोजगार मेला का आयोजन

जगदलपुर, 09 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में लाइवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर में शुक्रवार 12 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। उक्त रोजगार मेला में निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 346 विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार विभाग के पोर्टल https:erojgar.cg.gov.in पर नियोजक तथा पदों सहित योग्यता, वेतन, पदस्थापना स्थल इत्यादि की जानकारी देख सकते हैं। इसके साथ ही उक्त जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर के सूचना पटल पर देखी जा सकती है। उक्त रोजगार मेला में भाग लेने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीयन पश्चात अभ्यर्थी को नियत समय पर रोजगार मेला स्थल में पहुंचना होगा ताकि नियोजक द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जा सके। किसी भी आवेदक को ऑनलाइन पंजीयन के लिए समस्या होने की स्थिति में कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल जगदलपुर में 12 सितम्बर के पूर्व कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर रोजगार मेला हेतु अपना पंजीयन करवा सकते हैं। रोजगार मेला में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नियत समयावधि में अपनी ऑनलाइन परिचय पत्र के साथ समस्त शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी दस्तावेजों की छायाप्रति, स्वयं की पासपोर्ट फोटो सहित उपस्थित हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular