Monday, June 1, 2026
27.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
HomeBlogनशा मुक्त भारत अभियान के लिए कार्यशाला

नशा मुक्त भारत अभियान के लिए कार्यशाला

जगदलपुर 18 जुलाई 2025/कलेक्टर श्री हरीस एस के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन मे “नशा मुक्त भारत अभियान” अंतर्गत मानस हेल्प लाइन 1933, तम्बाकू मुक्त बस्तर, एक युद्ध नशे के विरुद्ध, एवं भारत माता वाहिनी समाज कल्याण अभियान के तहत आज जिला टास्क फोर्स समिति के सदस्यों तथा जिला कोटपा प्रवर्तन दल के सदस्यों द्वारा बाल संप्रेक्षण गृह (किशोर न्याय बोर्ड ) वृन्दावन कॉलोनी जगदलपुर मे एक कार्यशाला का आयोजन किया गया |
कार्यशाला मे “विधि से संघर्षरत बालकों” एवं संरक्षण गृह के सभी स्टाफ के साथ नशे जैसे समाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने हेतु समाज को आध्यात्म से जोड़ने एवं मानसिक रूप से शरीर को स्वस्थ्य रखने हेतु प्रयास करने को जोर दिया गया |
कार्यशाला मे मुख्य अतिथि के रूप मे ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय संस्था की संयोजक मंजूषा दीदी, श्री राजेंद्र पाण्डेय, संप्रेक्षण गृह (बालक) की अधिक्षिका श्रीमती एलिज़ाबेथ टोप्पो, पुलिस विभाग से श्री श्रीनिवास वर्मा , समाज कल्याण विभाग से श्री मुकेश वासनिक एवं श्री दयादास मानिकपुरी, शिक्षा विभाग से श्री कमलेश रामटेके, महिला एवं बाल विकास विभाग से श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव, आबकारी विभाग से श्री सुरेश पूरैना उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular