Sunday, July 19, 2026
38.9 C
Delhi
Sunday, July 19, 2026
HomeBlogसड़क परिवहन विभाग द्वारा चालान के भुगतान के लिए वेबसाईट का ही...

सड़क परिवहन विभाग द्वारा चालान के भुगतान के लिए वेबसाईट का ही उपयोग किये जाने की अपील

जगदलपुर 5 सितम्बर 2025/ सड़क परिवहन विभाग द्वारा आम नागरिकों कोअपने चालान की जांच करने के लिए अधिकारिक विभागीय वेबसाईट पर जाकर ई-चालान के पेज पर जानकारी प्राप्त कर भुगतान करने की कार्यवाही करने अपील की गई है। ज्ञात हो कि हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ राज्य में सड़क परिवहन विभाग ने ई-चालान से संबंधित स्कैम सामने आ रहे है, जिसमें नकली ई-चालान के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के बारे में छदम तरीके से डराने वाले संदेश-मैसेज के माध्यम से लिंक भेजकर आम लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और जमा खाते से पैसे चुरा लेने की घटना हुई है। परिवहन विभाग द्वारा आम लोगों से यह अपील है कि ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें। अपने वास्तविक चालान की जांच करने के लिए अधिकारिक विभागीय वेबसाईट https://echallan.parivahan.gov.in पर जाकर ई-चालान के पेज पर पे ऑनलाइन पर क्लिक कर चालान नंबर एवं कैप्वा कोड डालकर गेट डिटेल पर क्लिक कर मोबाईल ओटीपी डालकर चालान विवरण संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पुलिस एवं परिवहन के प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी ई-चालान किया जाता है। पंजीकृत मोबाईल में संबंधित को टेक्स्ट मैसेज अधिकारिक वेबसाईट https://echallan.parivahan.gov.in के माध्यम से ही भेजे जाते हैं। आम लोगों की जागरूकता के लिए यह अपील है कि यदि आपको किसी ई-चालान मैसेज के साथ कोई लिंक मिलता है, तो उस पर कभी क्लिक न करें। कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाईन पैसे का भुगतान न करें, और अपने खाते से किसी भी लेने देन से सावधान रहें। किसी भी धोखेबाज कॉल, संदेश या ऐप के संबंध में निकट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular