Monday, June 1, 2026
27.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
HomeBlogव्यापमं की ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष एवं महिला की भर्ती परीक्षा 09...

व्यापमं की ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष एवं महिला की भर्ती परीक्षा 09 नवम्बर को होगी जगदलपुर के 04 परीक्षा केन्द्रों पर

समाचार

जगदलपुर, 27 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला की भर्ती परीक्षा 09 नवम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 1.15 बजे तक जगदलपुर के 04 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसके तहत परीक्षा केंद्र क्रमांक 1701 शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा नम्बर 02 जगदलपुर, परीक्षा केंद्र क्रमांक 1702 झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज धरमपुरा नम्बर 03 जगदलपुर, परीक्षा केंद्र क्रमांक 1703 शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय शान्ति नगर जगदलपुर और परीक्षा केंद्र क्रमांक 1704 शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक 1 जगदलपुर में उक्त भर्ती परीक्षा होगी। उपरोक्त परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों में ढाई घंटा पहले पंहुचना होगा, जहां मेन गेट में मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की सम्पूर्ण जॉच की जाएगी। फिर विक्षकों द्वारा प्रवेश पत्र एवं कोई भी एक पहचान पत्र के सत्यापन जांच की कार्यवाही की जाएगी। परीक्षार्थियों को इंटरनेट से निकाला हुआ मूल प्रवेश पत्र जो साफ सुथरा हो लाना आवश्यक होगा। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के हाफ टी-शर्ट, हल्के कपड़े एवं पैरों में चप्पल पहन कर आना होगा। कान में बाली, झूमका इत्यादि किसी भी प्रकार का आभूषण सख्त वर्जित है। साथ ही घड़ी पर्स, मोबाईल, बेल्ट, जूता, मोजा, ईलेक्ट्रानिक उपकरण, हाथ में कड़ी, धागे कोई भी संचार का साधन, स्कार्प, टोपी, चश्मा आदि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रवेश पत्र में किसी परीक्षार्थी का फोटो अगर नहीं आ पाता है तो उसे वर्तमान का 02 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो लाना होगा। समस्त परीक्षार्थियों को वर्तमान वर्ष का प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदनी साहू मोबाईल नम्बर 78986-32929 को नोडल अधिकारी और प्राचार्य शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा नम्बर 02 जगदलपुर डॉ. अनिल श्रीवास्तव मोबाईल नम्बर 98274-91253 को समन्वयक नियुक्त किया गया है। वहीं सहायक प्राध्यापक शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा नम्बर 02 जगदलपुर डॉ. अजय सिंह ठाकुर मोबाइल नंबर 70009-74126 को सहायक समन्वयक का दायित्व सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular