Sunday, July 19, 2026
34.7 C
Delhi
Sunday, July 19, 2026
HomeBlogसतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा से दायित्व निर्वहन...

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा से दायित्व निर्वहन करने की शपथ

जगदलपुर, 28 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सोमवार को कलेक्टोरेट में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा देश की आर्थिक-सामाजिक विकास की दिशा में सत्यनिष्ठा के साथ अनवरत दायित्व निर्वहन करने की शपथ ली गई। इस दौरान सभी ने देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार के विरूद्ध सतर्क होकर सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्धता के साथ जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने, सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करने सहित जनहित में कार्य कर अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित कलेक्टोरेट के विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular