Sunday, July 19, 2026
38.9 C
Delhi
Sunday, July 19, 2026
HomeBlogछत्तीसगढ़ राज्योत्सव के रजत जयंती महोत्सव का जगदलपुर में उप मुख्यमंत्री श्री...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के रजत जयंती महोत्सव का जगदलपुर में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे शुभारम्भ

जगदलपुर, 01 नवम्बर 2025/ ​छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बस्तर जिला प्रशासन द्वारा सिटी ग्राउण्ड जगदलपुर में भव्य ‘छत्तीसगढ़ राज्योत्सव और रजत महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष ‘रजत महोत्सव’ का उद्घाटन कार्यक्रम 02 नवम्बर को मध्यान्ह 12 बजे जगदलपुर स्थित सिटी ग्राउण्ड में आयोजित होगा। इसके उपरांत तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला 02 से 04 नवम्बर तक प्रतिदिन संध्या 06 बजे से 10 बजे तक इसी स्थान पर बस्तर की संस्कृति की छटा बिखेरेगी।
​ इस भव्य आयोजन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण देव, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल, जगदलपुर महापौर श्री संजय पाण्डे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप और छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी भी विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्त नागरिकों से उनकी गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular