Sunday, July 19, 2026
37.4 C
Delhi
Sunday, July 19, 2026
HomeBlogप्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को दी गई 16 लाख रूपए की...

प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को दी गई 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

जगदलपुर, 07 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 04 परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर द्वारा तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम मारडूम निवासी चिंता मंडावी की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र संपत मंडावी को, तहसील बास्तानार ग्राम बडे़ काकलूर निवासी सुनिता मंडावी की मृत्यु सांप काटने से माता श्रीमती कोसी को, तहसील तोकापाल ग्राम करंजी निवासी राजनन्दिनी मंडावी की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री आयतु मंडावी को और तहसील जगदलपुर ग्राम मारकेल निवासी चेतन की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती तुलावती को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular