Monday, June 1, 2026
25.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
HomeBlogप्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में धान उपार्जन वर्ष 2025-26 के मध्य...

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में धान उपार्जन वर्ष 2025-26 के मध्य कर्मचारियों की हड़ताल के कारण वैकल्पिक व्यवस्था हेतु अन्य अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

जगदलपुर 12 नवंबर 2025/ धान उपार्जन नीति वर्ष 2025-26 के तहत 15 नवंबर 2025 से प्रदेश में धान उपार्जन प्रारंभ किया जाना है। धान उपार्जन का कार्य प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किया जाता है। वर्तमान में समिति कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं. जिसके कारण समितियों में निर्धारित तिथि में धान खरीदी प्रारंभ किए जाने में कठिनाई उत्पन्न होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए सहकारिता विभाग के सचिव ने धान उपार्जन का कार्य सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत समिति कर्मचारियों के स्थान पर सुविधा अनुसार सहकारिता विभाग के वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक, सहकारी निरीक्षक,सहकरिता विस्तार अधिकारी के अतिरिक्त अन्य विभागों जैसे राजस्व, खाद्य, कृषि विभाग आदि के साथ ही जिले में उपलब्ध अन्य विभाग के कर्मचारियों को समिति प्रबंधक का प्रभार सौंप कर धान उपार्जन का कार्य कराया जाने का निर्देश दिए हैं ।

इसके परिपालन में कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा जिले में धान उपार्जन वर्ष 2025-26 के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सहकारिता/अन्य विभागों के कर्मचारियों को समिति प्रबंधक का प्रभार सौंपकर धान उपार्जन का कार्य कराया जाने हेतु आदेश जारी किये है। जिसके तहत जिले के 79 धान खरीदी केंद्रों के लिए वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक, सहकारी निरीक्षक, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, बैंक सुपरवाइजर, कैडर प्रंबधक, राजस्व निरीक्षक को समिति प्रबंधक के रूप में आगामी आदेश तक कार्य संपादित करने हेतु नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular