Sunday, July 19, 2026
37.4 C
Delhi
Sunday, July 19, 2026
HomeBlogसमर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर कृषक खेती-किसानी को दे रहे बढ़ावा...

समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर कृषक खेती-किसानी को दे रहे बढ़ावा तोकापाल-डिलमिली और कोड़ेनार धान खरीदी केन्द्र में किसानों ने कहा मिल रही सभी सहूलियत

जगदलपुर, 17 दिसम्बर 2025/ राज्य शासन द्वारा चालू वर्ष में धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुचारू और पारदर्शी बनाने के साथ ही सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के तोकापाल-डिलमिली और कोड़ेनार धान बेचने पहुंचे किसानों ने बताया कि इस बार खरीदी केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता, समय पर तौल सहित अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के कारण काफी सहूलियत मिल रही है। इन किसानों में से दरभा ब्लॉक के कड़मा निवासी कृषक सुरेश ठाकुर और कुम्हार साड़रा के कृषक हाड़ीदास मानिकपुरी ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर अब खेती-किसानी को बढ़ावा दे रहे हैं। खेत की मरम्मत सहित नलकूप स्थापना कर रबी में मक्का और साग-सब्जी की खेती को प्रोत्साहन मिला है।

जिले के तोकापाल विकासखण्ड अंतर्गत तोकापाल धान खरीदी केन्द्र में बड़े आरापुर निवासी किसान नारायण यादव ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर खेती जमीन का मरम्मत मरम्मत करवाया, धान उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं बेटा को 12 वीं उत्तीर्ण करने के बाद अब कम्प्यूटर कोर्स करवा रहा हूं। उन्होंने 30 क्विंटल धान विक्रय करने की बात कही।

कड़मा निवासी कृषक सुरेश ठाकुर ने बताया कि वह बीते वर्ष 105 क्विंटल धान विक्रय किया था। इस साल 90 क्विंटल धान बेचने के लिए टोकन लिया है और बुधवार को सुबह धान लेकर धान खरीदी केन्द्र पहुंचा है। यहां तौल करवाने के लिए बारदाने सहित हमाल भी उपलब्ध हैं। इसी तरह बास्तानार ब्लॉक के कुम्हार साडरा निवासी हाड़ीदास मानिकपुरी ने भी धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्था को पर्याप्त निरूपित किया। उन्होंने बताया कि करीब 06 एकड़ कृषि भूमि में धान की फसल लेते हैं। धान खरीदी केन्द्र में 70 क्विंटल धान विक्रय करने लाए हैं। उन्होंने बताया कि खेत में शासन की सौर सुजला योजनान्तर्गत स्थापित सोलर पंप की सहायता से रबी सीजन में दो एकड़ रकबा में मक्का की फसल सहित साग-सब्जी की खेती करने की तैयारी कर रहे हैं।
तोकापाल के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री दयालिक रात्रे ने बताया कि इस वर्ष खरीदी सीजन में पर्याप्त बारदाना, परिवहन व्यवस्था और अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसानों को उनके धान की तौल और भुगतान की पूरी पारदर्शी जानकारी उपलब्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि इस धान खरीदी केन्द्र में कुल 1534 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन करवाया है। अब तक 269 से ज्यादा किसानों ने 15469 क्विंटल धान बेच चुके थे। वहीं डिलमिली धान खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री पदम सिंह और कोड़ेनार प्रभारी श्री कोमल यादव ने भी बताया कि बारदाने की उपलब्धता, तौल की व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं से किसानों को सहूलियत हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular