Monday, June 1, 2026
25.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026

Breaking news

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा सात प्रकरणों की सुनवाई 26 जून को

जगदलपुर 18 जून 2025/छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा बस्तर जिले में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई आयोग की गठित न्यायपीठ अध्यक्ष डॉ श्रीमती किरणमयी नायक एवं सम्भाग प्रभारी सुश्री दीपिका सोरी एवं सह प्रभारी श्रीमती ओजस्वी मण्डावी द्वारा की जाएगी। सात प्रकरणों की सुनवाई 26 जून को कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रेरणा सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से होगी।

प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

जगदलपुर 18 जून 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील बस्तर ग्राम घाटलोहंगा निवासी दीनमनी की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्री नवलदई को 04 लाख लाख रूपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी गई है।

कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक होगी 19 जून को

जगदलपुर 18 जून 2025/ आयुक्त श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक 19 जून को होगी। बैठक पहले 18 जून को आयोजित होनी थी जिसे अपरिहार्य कारणों से अब 19 जून 2025 को 12 बजे जिला कार्यालय बस्तर के प्रेरणा सभाकक्ष में किया गया है ।

तोकापाल विकासखण्ड के 04 शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु 23 जून तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर 16 जून 2025/ तोकापाल अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत सालेपाल-1, ग्राम नहरमुंडा (बुरूंगपाल), ग्राम कलेपाल और ग्राम नैनमूर की शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक पंजीकृत सहकारी समितियां, ग्राम पंचायत, महिला समूह और वन सुरक्षा समिति से 23 जून तक कार्यालयीन अवधि में आवश्यक सम्पूर्ण दस्तावेज सहित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तोकापाल में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

जगदलपुर 14 जून 2025/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तोकापाल श्री शंकर सिन्हा द्वारा शुक्रवार को तेली मारेगा स्थित एसबीआई के कियोस्क ग्राहक सेवा केंद्र में हितग्राही के बैंक खाते से प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि को आहरण कर वितरण नहीं करने की वीडियो वायरल होने पर कार्यवाही कर दुकान को बंद कराकर प्रिंटर, लेपटॉप, रजिस्टर को जब्त किया गया l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular