Monday, June 1, 2026
25.1 C
Delhi
Monday, June 1, 2026
HomeBlogयोग संगम एवं हरित योग आधारित थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

योग संगम एवं हरित योग आधारित थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में सुबह 7 बजे से होगा कार्यक्रम

जगदलपुर 18 जून 2025/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को योग संगम एवं हरित योग के साथ-साथ एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य आधारित थीम पर किया जाना है, जिसमें जिला स्तर पर प्रियदर्शनी स्टेडियम जगदलपुर में सुबह 7 से 8 बजे तक किया जाना है, यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दशक पूरे होने के अवसर पर एक विशेष प्रयास है, जिसका उददेश्य युवाओं के लिए योग को अधिक आकर्षक और रोचक बनाना है, लोगों को एक सुसंगत तरीके से प्रस्तुत करके युवाओं को भागीदारी को बढ़ाना एवं युवा अभ्यासियों के बीच सामुदायिक संबंधों को मजबूत करने के लिए सासंस्कृति प्रदर्शनों को एकीकृत करेगा, यह सोशल मीडिया के माध्यम से भागीदारी को बढ़ावा देने लोगों को योग के लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला प्रशासन के द्वारा योग दिवस के अवसर पर जिले से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग दिवस का आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। उक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के द्वारा प्रोटोकाल के अनुसार योग करवाया जाएगा। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों को दिव्यांगजनो, उभयलिंगी व्यक्ति, वंचित समूह तथा समस्त आयु वर्ग की महिला व पुरुष को उपस्थित होकर योग दिवस को सफल बनाने हेतु सहभागी बनने कहा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular