आज दिनांक 08/11/2025 को सरगीपाल डिपो जगदलपुर में अखिल भारतीय बाद्य आंकलन वर्ष 2025-26 का वन्य प्राणी एवं जगदलपुर वन वृत्त स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भारत मे बाघ आंकलन का 6वे चरण है | उक्त प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बाघ आँकलन के साथ-साथ मांसाहारी एवं शाकाहारी वन्य प्राणी के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु गणना किया जाना है | यह गणना वर्ष 2026 के जनवरी से अप्रैल माह तक पूर्ण किया जाएगा |संग्रहित डाटा का विश्लेषण राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की टाइगर सेल द्वारा किया जायेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित माननीय A.I.G , NTCA से नन्द किशोर काले, डॉ. अनिल देशलहरे एवं WII से डॉ. अनुप (छत्तीसगढ़ राज्य समन्वयक) के द्वारा Sign Survey (Carnivore बाघ, तेंदुआ , भालू, लकड़बग्गा , भेड़िया , सोन कुत्ता आदि मांसाहारी जीव एवं वन भैस, गौर आदि विशालकाय जीव के प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष दर्शन), Line Transect Survey ( शाकाहारी वन्य जीव के प्रत्यक्ष दर्शन), ,Pellet Survey ( लेंडी एवं मल गणना, वनस्पति, वृक्ष, झड़ी, खरपतवार , शाखीय पौधे की गणना मानवीय व्यवधान का सर्वे) एवं Camera Trapping प्रशिक्षण दिया गया। उक्त गणना M- STRIPES ECOLOGICAL APP के माध्यम से किया जावेगा |
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जगदलपुर वन वृत्त एवं इन्द्रावती टायगर रिजर्व वन्यजीवन वृत्त जगदलपूर एवं वन विकास निगम के समस्त वनमण्डल के वनमण्डलाधिकारी, सहायक वनसंरक्षक, परिक्षेत्र अधिकारी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी ,वनरक्षक एवं पट्रोलिंग गार्ड उपस्थित हुए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम श्री आलोक तिवारी, भा.व.से. मुख्य वनसंरक्षक जगदलपुर वृत्त जगदलपुर एवं सुश्री स्टायलो मण्डावी भा.व.से., मुख्य वनसंरक्षक वन्यजीवन एवं क्षेत्रीय निदेशक, इन्द्रावती टायगर रिजर्व जगदलपुर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया |


