Sunday, July 19, 2026
35.7 C
Delhi
Sunday, July 19, 2026
HomeBlogडिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 4.0 के सफल क्रियान्वयन हेतु सोमवार को शिविर...

डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 4.0 के सफल क्रियान्वयन हेतु सोमवार को शिविर आयोजित

जगदलपुर 08 नवम्बर 2025/ पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी तथा डिजिटल बनाने के उ‌द्देश्य से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र 4.0 संस्करण जारी किया गया है। जिसके माध्यम से पेंशनर बिना किसी कठिनाई के अपने मोबाईल फोन अथवा कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे ही जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते है।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सोमवार 10 नवम्बर 2025 को दोपहर 12:30 बजे से जिला कार्यालय जगदलपुर के प्रेरणा सभा कक्ष में डिजीटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 4.0 के सफल क्रियान्वयन के संबंध में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पेंशनरों को इस सुविधा का लाभ दिया जा सके एवं अधिकाधिक मात्रा में डिजिटल प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular